राज्य सरकार के अनुसार सम्मेलन के माध्यम से पंजाब को उद्योगों के लिए एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि वर्ष 2022 से अब तक राज्य को लगभग ₹1.55 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।