आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज तलब किया है। सीबीआई कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे सीबीआई ने बुलाया है, थोड़ी देर में निकलूंगा, जब कुछ ग़लत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो।
कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ़्तार करेंगे। शायद इन्हें पहले ही पता है कि आगे क्या होगा।