कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी नफरत, हिंसा फैलाने और देश को तोड़ने का काम कर रही है। हम प्यार फैलाने और एकजुट होने के लिए काम कर रहे हैं। आज विपक्षी दल यहां आए हैं और हम मिलकर बीजेपी को हराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। नफरत को मोहब्बत से काटा जा सकता है, इसलिए हम मोहब्बत की बात करते हैं।