पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं "सुशासन दिवस" पर रिज पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाग लिया। जयराम ठाकुर ने कहा की भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत रत्न" श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर रिज, शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारत के उत्थान एवं जनसेवा के लिए उनका समर्पित जीवन हम सबको सदैव प्रेरित करता रहेगा। जयराम ठाकुर ने कहा की भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सरकार ने अंत्योदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए। आज मोदी सरकार अटल जी के दिखाये हुए रास्तों पर चलकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है।