Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

Shimla | भाजपा ने 'सुशासन दिवस' पर शिमला में फल वितरण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Monday, December 25, 2023 11:41 AM IST

अटल जी का मार्ग सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

अनुसूचित जाति कल्याण, अटल जी थे कटिबद्ध

अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने समय से बहुत आगे की सोच रखते थे

शिमला, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के सुअवसर को भाजपा ने 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में फल वितरण कार्यक्रम और रिज पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, संजीव कटवाल सुनील धर विशेष रूप से उपस्थित रहें।

जयराम ठाकुर ने कहा की भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सरकार ने अंत्योदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए। आज मोदी सरकार अटल जी के दिखाये हुए रास्तों पर चलकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। 1999 में सरकार बनाने के बाद श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने राष्ट्रीय दूरसंचार नीति में सकारात्मक बदलाव लाकर भारत में दूरसंचार क्रांति लाने का काम किया।

आज मोदी सरकार ने गाँव गाँव तक आप्टिकल फाइबर पहुंचाने का कार्य किया है। मोदी सरकार ने 2 लाख से भी अधिक ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड इंटरनेट से जोड़ने का काम किया है। अटल जी की दूरसंचार क्रांति को आगे बढ़ाते वित्तीय समावेशन के उद्देश्य के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जे ए एम (जन धन-आधार-मोबाइल) त्रिमूर्ति का क्रियान्वयन किया गया है। जे ए एम ट्रिनिटी ने 50 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के साथ देश भर में वित्तीय सेवाओं की पहुंच में ऐतिहासिक वृद्धि की है। इसके माध्यम से आज करोड़ों लाभार्थियों तक निर्बाध गति से सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुँच रहा है।

ठाकुर ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने आज़ादी के बाद पहली बार 1999 में अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु अलग से जनजातीय मामलों के मंत्रालय की स्थापना की और 2003 में अनुसूचित जनजाति के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया, जिसका उद्देश्य वंचितों के एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अधिक केंद्रित, समन्वित और योजनाबद्ध दृष्टिकोण प्रदान करना था। आज मोदी सरकार ने 'सबके लिए विकास' दृष्टिकोण की इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, अनुसूचित जनजातियों को आर्थिक और सांस्कृतिक सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रयास किए हैं। नॉर्थ ईस्ट को भारत का विकास इंजन बनाना, नेशनल बैम्बू मिशन, एकलव्य विद्यालयों की संख्या में वृद्धि और सुधार, आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाना और वोकल फॉर लोकल जैसे कदमों ने अनुसूचित जनजाति के हमारे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया है। सुशासन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण राष्ट्र की संप्रभुता एवं सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए तमाम अंतर्राष्ट्रीय दवाबों को दरकिनार करते हुए अटल जी की सरकार ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार ने आतंकवाद पर कई सारे सर्जिकल स्ट्राइक' करके भारत का दृढ़ संकल्प दिखाया है, जिसके परिणामस्वरूप हाल के वर्षों में में बड़े आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गयी है। आज आतंकवादियों की हिम्मत पस्त हो चुकी है। आज आतंकवादियों की ये हिम्मत नहीं होती कि वो हमारे देश भारत की तरफ आँख भी उठाकर देखे।

जयराम ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने समय से बहुत आगे की सोच रखते थे। जब उनकी सरकार ने कूटनीतिक चतुराई से 2001 में सुदूर पूर्व रूस में सखालिन । तेल और गैस क्षेत्रों में 1.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करके 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। यह उस समय तक का विदेश में भारत का सबसे बड़ा निवेश था। विदेशी निवेश के माध्यम से ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के अटल जी के मॉडल को मोदी सरकार ने उत्साहपूर्वक अपनाया है, आज ऊर्जा क्षेत्र में भारत का निवेश 20 से भी अधिक देशों में फैला हुआ है, और केंद्र सरकार लगातार बदलते भू-राजनीतिक वैश्विक परिदृश्य में देश के नागरिकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

जयराम ठाकुर ने अटल टनल को याद करते हुए कहा की इस टनल की कल्पना अटल जी ने की थी, साथ ही उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना का जिक्र भी किया।

सुदीप महाजन,रमा ठाकुर,कुसुम सदरेट, सुनील धर,अंजना शर्मा,राजीव पण्डित,किमी सूद,शैली ,बिट्टू पाना,संजीव, रजनी,तरुण राणा,सुरेश शर्मा,शाम शर्मा, कमल सूद, संजीव कटवाल, संजय कालिया, गणेश दत्त, उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X