मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से घोषित 1500 करोड़ रुपए दिलवाने में मदद करनी चाहिए। यह राशि कोई विशेष अनुदान या उपकार नहीं, बल्कि केंद्र से प्रदेश को मिलने वाला उसका अधिकार है, जिसका भाजपा नेता श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।