मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार को विधानसभा में अपना वोट डाला।
वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा में अंतरात्मा नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस विधायकों ने पार्टी विचारधारा पर वोट डाला है। पार्टी के विरोध में अगर कोई वोट डालता है तो उसने सौदेबाजी की होती है। नतीजा आने पर सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।