11 अगस्त 2026, मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन सावन शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार होने के कारण मंगला गौरी व्रत का भी विशेष संयोग रहेगा। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व।