वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी पंडित ने समाचारों के संकलन में जवाबदेही के साथ सत्य, संतुलित तथा विश्वसनीयता अपनाने पर बल दिया। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय, अरुण डोगरा, बंशीधर, विजयराज उपाध्याय, अनूप शर्मा, सुनील ठाकुर, शुभम राही, रेखा चन्देल, रणजीत सहित अन्य उपस्थित पत्रकारों ने भी चर्चा में भाग लिया।