Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

शिमला | सुंदरनगर में तहसीलदार की अध्यक्षता में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

Updated on Sunday, November 16, 2025 16:21 PM IST

सुंदरनगर में तहसीलदार की अध्यक्षता में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस
सुंदरनगर, 16 नवंबर 2025। उपमंडल सुंदरनगर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सुंदरनगर के मुख्य संरक्षक अदीप सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि प्रेस क्लब सुंदरनगर के प्रधान सुरेंद्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 की थीम “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।

तहसीलदार अंकित शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ मीडिया का स्वरूप तेजी से बदला है—अखबार और रेडियो से आगे बढ़कर टेलीविजन, वेबसाइट और सोशल मीडिया आज समाचार का मुख्य माध्यम बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में जहाँ सूचनाएँ पहले की तुलना में अधिक तीव्रता से लोगों तक पहुँच रही हैं, वहीं असत्य और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसलिए किसी भी समाचार को प्रसारित करने से पूर्व तथ्यों की जांच करना और भाषा व प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में चुनौतियाँ जितनी बढ़ी हैं, अवसर भी उतने ही विस्तृत हुए हैं। इसलिए पत्रकारों को जांच–परख के बाद सही सूचनाएँ जनता तक पहुँचाकर उन्हें जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “झूठ तेजी से फैल सकता है, लेकिन सच्चाई दूर तक जाती है और लंबे समय तक लोगों के साथ रहती है।”

उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि आधुनिक तकनीक के नए साधनों का सकारात्मक और सार्थक उपयोग करें, ताकि आमजन को सही जानकारी समय पर मिल सके तथा प्रशासन की जनहितकारी गतिविधियाँ भी प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचती रहें।

इस अवसर पर पत्रकार रोशन लाल, बलविंदर सोढ़ी, कुलभूषण चब्बा, युसूफ अंसारी, पवन देवगन, लीलाधर, उमेश भारद्वाज, महेश शर्मा, सचिन शर्मा, रोहित कौशल और देवेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X