Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

धर्मशाला | धर्मशाला में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Updated on Saturday, November 16, 2024 18:39 PM IST

धर्मशाला में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
डीसी बोले... बदलते दौर में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत, जो निर्भय होगा वही निष्पक्ष होगा
धर्मशाला, 16 नवम्बर। आज के समय में तकनीक के सहयोग के सूचनाओं का प्रवाह अत्याधिक तेज हो गया है, ऐसे बदलते दौर में खबरों की विश्वनीयता बनाए रखने के लिए मीडिया जगत से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। निर्भिकता पत्रकार की पहली विशेषता है और जो निर्भय होगा वही निष्पक्ष होगा।

यह विचार जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज (शनिवार) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर डीपीआरओ कार्यालय धर्मशाला के मीडिया कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। ‘प्रेस का बदलता स्वरूप’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

उपायुक्त ने कहा कि मीडिया समाज का आईना है, इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की संज्ञा भी दी गई है। इस नाते सूचनाओं के तेज प्रवाह के इस दौर में मीडिया की विश्वसनीयता बहुत आवश्यक है, जरूरी है कि मीडिया सशक्त रहे और प्रेस के बदलते स्वरूप के अनुसार स्वयं को तैयार रखे। उन्होंने कहा कि आज जिस गति से सूचनाओं का प्रसारण हो रहा है, उसमें सत्यता और निष्पक्षता को वरीयता देना अत्याधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि खबर का पूरे समाज में एक व्यापक असर होता है इसलिए इस बदलते दौर में विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सूचना की सत्यता को पहले परखा जाए।

उन्होंने कहा कि समय के साथ सूचनाओं के प्रवाह और प्रसारण की गति में एक जबरदस्त परिवर्तन आया है। आज मीडिया के विस्तार के कारण वह सूचना उसी समय लोगों तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दौर में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने फील्ड में जाकर जानकारी जुटाने और खबर निकालने के लिए अत्याधिक मेहनत करने के साथ विषय की सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित करने पर भी बल दिया। उन्होंने सूचना जन संपर्क विभाग को युवा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन को लेकर प्रयास करने को कहा। इन कार्यशालाओं के जरिए विशेषज्ञों द्वारा युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के गुर सिखाने की दिशा में काम किया जा सकता है।

इस परिचर्चा मंे क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। पत्रकारों के वास्तविक अनुभव कथनों और व्यवहारिक सुझावों से कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध हुई। कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और परिचर्चा का संचालन किया।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X