Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

धर्मशाला | बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुआ विमर्श

Updated on Saturday, November 15, 2025 17:22 PM IST

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में परिचर्चा आयोजित

धर्मशाला, 15 नवम्बर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज धर्मशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण, जिसमें विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों तथा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की आधारशिला है और उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर पत्रकार को निष्पक्ष और संतुलित रिपोर्टिंग करनी चाहिए। किसी भी समाचार का फालो-अप उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पहली रिपोर्ट। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भ्रामक सूचनाओं की पहचान के लिए डाटा टूल्स और तकनीकी माध्यमों का उपयोग अनिवार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग डाटा टूल्स के इस्तेमाल की दिशा में पत्रकारों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के अनुसंधान निदेशक (न्यू मीडिया) और मीडिया विशेषज्ञ प्रो. प्रदीप नायर ने मुख्य वक्ता के रूप में परिचर्चा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचना आज केवल स्थानीय नहीं बल्कि वैश्विक समस्या बन चुकी है। ऐसी सूचनाओं को प्रकाशित होने से रोकने के लिए तथ्य-जांच को पत्रकारिता की मूलभूत प्रक्रिया का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गूगल जैसी कई वैश्विक संस्थाएं भी पत्रकारों के लिए फैक्ट-चेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश भी अपने स्तर पर स्थानीय पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सकता है ताकि उन्हें आधुनिक तकनीकों और सत्यापन उपकरणों का लाभ मिल सके।

इस अवसर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने भी बढ-चढ़ कर परिचर्चा में भाग लिया और भ्रामक सूचनाओं के प्रकाशन पर रोक लगाने के सम्बन्ध में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भ्रामक जानकारी फैलने की गति कई गुना बढ़ गई है, ऐसे में मीडिया संस्थानों और पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विनय शर्मा ने इस अवसर मुख्यातिथि का स्वागत किया और बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण के विषय पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जसवाल सहित विभिन्न मीडिया संस्थाओं के पत्रकार उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X