राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड के सालाना समारोह में ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन की मौजूदगी में स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंडाल में मौजूद लोगों का मन मोहा। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित, स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ हुआ। उन्होंने शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
समारोह में विधायक संजय रतन ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सपना रहा है कि ज्वालामुखी में बेहतरीन शैक्षणिक ढांचा उपलब्ध हो। इसी के तहत पिछले कार्यकाल के दौरान ज्वालामुखी में तीन डिग्री कालेज खोले गये थे। लेकिन भाजपा राज में सारा विकास ठप्प होकर रह गया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पिछले एक साल में विकास ने गति पकडी है। और इलाके के लोगों को राहत मिली है। उनका प्रयास है कि हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं को लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षा और शिक्षक अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने छात्रों से को नशे से दूर रहने का अरहवान किया । साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही हमारा आने वाला भविष्य है। उन्होंने बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी रुचि दिखाने को कहा । उन्होंने कहा कि खेलो से शरीर भी स्वस्थ रहता है ।
स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इससे पहले विधायक ने भटाल खुर्द स्कूल के समारोह में भी शिरकत की। राजकीय उच्च विद्यालय भटाल खुर्द के मुख्य अध्यापक सतिंदर भूषण ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
विधायक संजय रत्न ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए उच्च पाठशाला भटाल खुर्द और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड़ के विद्यार्थियों को 11- 11 हजार की धनराशि देने की घोषणा की।
समारोह में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान , एसएमसी प्रधान रामगोपाल तथा समस्त अध्यापक व अभिभावकव स्कूल के विद्यार्थी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।