श्रीमती सिमी अग्निहोत्री के निधन का समाचार पाकर मन को अत्यंत दुख पहुंचा -प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक जताते हुये कहा कि , हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की पत्नी श्रीमती सिमी अग्निहोत्री जी के निधन का समाचार पाकर मन को अत्यंत दुख पहुंचा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। मुकेश जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। परमात्मा उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।