हाईकोर्ट के आदेश के बाद DGP संजय कुंडू को पद से हटाया, अब आयुष विभाग में देंगे सेवा
CM सुक्खू ने IPS अधिकारी संजय कुंडू को आयुष विभाग का प्रधान सचिव लगाया है। कुंडू के पदभार संभालने के बाद अमनदीप गर्ग आयुष विभाग के पदभार से भार मुक्त हो जाएंगे। सरकार ने DGP को तो पद से हटा लिया है, लेकिन अभी SP को लेकर आदेश जारी नहीं किए गए।