Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

व्यवसाय

More News

धर्मशाला | टाटा पावर ईज़ेड चार्ज सभी विश्व कप स्थलों के पास क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ई मोबिलिटी चार्जिंग सुविधा प्रदान कर रहा है

Updated on Saturday, October 21, 2023 15:22 PM IST

टाटा पावर ने धर्मशाला में स्थापित किया ईवी चार्जिंग पॉइंट

भारत के सबसे बड़े और अग्रणी ईवी चार्जिंग समाधान प्रदाताओं में से एक टाटा पावर यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है कि देश भर के क्रिकेट प्रशंसकों को क्रिकेट विश्व कप 2023 के स्थानों तक अपने इलेक्ट्रिक वाहनों से पहुंचने के लिए एक सहज ईवी अनुभव मिले।इसी क्रम में धर्मशाला में भी क्रिकेट स्टेडियम के पास टाटा पावर द्वारा ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किया गया है,देश भर में विश्व कप का उत्साह छाया हुआ है और भारत के कोने.कोने से क्रिकेट प्रेमी मैच स्थलों पर आ रहे हैं।

पर्यावरणपूरक मोबिलिटी के प्रति टाटा पावर की प्रतिबद्धता के तहत कंपनी का व्यापक ईवी चार्जिंग नेटवर्क देश भर में ई.मोबिलिटी को अपनाना आसान बना रहा है। टाटा पावर देश भर में एक विश्वसनीय चार्जिंग नेटवर्क बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित कर रहा है। टाटा पावर ईज़ेड चार्ज सभी क्रिकेट विश्व कप स्थलों के पास मौजूद है खेल प्रेमी अपनी ईवी गाड़ियों को लेकर शानदार खेल अनुभव के लिए आ सकते हैं। टाटा पावर का व्यापक ईवी चार्जिंग नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है जो सुलभ और विश्वसनीय चार्जिंग प्रदान करता है।

सभी चार्जिंग स्टेशन 24x7 खुले हैं और मुंबई में स्थित नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर द्वारा उनकी रियल टाइम निगरानी की जाती है।ईवी ड्राइवर ईज़ी चार्ज ऐप का उपयोग करके अपने निकटतम चार्जिंग पॉइंट पर जा सकते हैं अपने चार्जिंग स्लॉट बुक कर सकते हैं और ईज़ेड चार्ज कार्ड का उपयोग करके एक साधारण टैग चार्ज गो के साथ भुगतान कर सकते हैं।

क्रिकेट विश्व कप 2023 के आयोजन स्थलों के पास टाटा पावर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होना भारत में पर्यावरणपूरक मोबिलिटी को आगे बढ़ाने के प्रति टाटा पावर के समर्पण का प्रमाण है। टाटा पावर के व्यापक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में 59000 से अधिक घरेलू चार्जर, 4900 सार्वजनिक और अर्ध.सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट और 430 बस चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं जो 420 शहरों में फैला हुआ है। यह चार्जिंग स्टेशन्स देश भर में ईवी चार्जिंग पहुंच का विस्तार करते हुए विविध और रणनीतिक स्थानों पर बनाए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

समझौता : यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

काँगड़ा : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

शिमला : 30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

शिमला : प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

धर्मशाला : निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

शिमला : एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

धर्मशाला : हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

शिमला : युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

X