Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

व्यवसाय

More News

काँगड़ा | निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

Updated on Thursday, July 09, 2026 15:47 PM IST

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

काँगड़ा,09,जुलाई,2026, निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल)ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये रखी गई है।यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।प्रीमियम सी एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 280 एनएम् का टर्बो परफॉर्मेंस,गूगल बिल्ट इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।टी 280 रेंज जिसमें मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स दोनों विकल्प उपलब्ध हैं की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये है।

टी160 रेंज की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है।टेक्टोन के साथ निसान अपने एसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है।चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की वन कार वन वर्ल्ड फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है।इसे भारत के ग्राहकों के साथ साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।

निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं।नई निसान टेक्टोन का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है।टेक्टोन इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।

निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में निसान की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है।टेक्टोन हमारी वन कार वन वर्ल्ड फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है।यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। निसान और इनफिनिटी के डीवीपी प्रेसिडेंट(मिडल ईस्ट,केएसए,इंडिया एंड सीआईएस) थियरी सबाग ने कहा टेक्टोन हमारी क्षमताओं का मजबूत उदाहरण है।इसके माध्यम से ग्लोबल एसयूवी एक्सीलेंस को भारत में लाया गया है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा भारत में निसान की वापसी अब मजबूत रूप ले रही है।बेहतर उत्पाद रणनीति,नेटवर्क के विस्तार और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ हमारी इस रणनीति की इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।टेक्टोन हमारे इस नए सफर का प्रमुख उदाहरण है।इसे कमांडिंग प्रजेंस,प्रीमियम लग्जरी,इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी,दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।यह भारत में बनी है और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Have something to say? Post your comment
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

समझौता : यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

शिमला : 30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

शिमला : प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

धर्मशाला : निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

शिमला : एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

धर्मशाला : हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

शिमला : युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया

धर्मशाला : एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया

X