Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

व्यवसाय

More News

शिमला | एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

Updated on Friday, November 28, 2025 20:43 PM IST

एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम*

शिमला । डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ते हुए भारत के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। हर रोज कोई ना कोई डिजिटल धोखाधड़ी का मामला जगह जगह देखने को मिल रहा है, जिसका शिकार छोटे बड़े सभी लोग हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव का एक तरीका सेकंड बैंक अकाउंट हो सकता है जिससे आप रोजमर्रा के लेनदेन कर सकते हैं और जिसमें आवश्यकता अनुसार थोड़ा धन सेविंग के रूप में रखा जा सकता है, और जिसमें ग्राहकों को ब्याज भी मिलेगा।

इसी का एक बेहतर विकल्प एयरटेल पेमेंट बैंक के रूप में एयरटेल ने ग्राहकों के लिए पेश किया है। जो ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित और आसान बैंकिंग सुविधा मुहैया कराएगा।
कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल भुगतान के लिए एक सुरक्षित “सेकंड अकाउंट” बनाएं, जिससे मुख्य बैंक खाते को किसी भी ऑनलाइन खतरे से बचाया जा सके।

एयरटेल के वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर
गोपाल विट्टल ने अपने ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से सजग रहने की अपील करते हुए एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल ठगी आजकल फर्जी पार्सल डिलीवरी, पुरस्कार जीतने के नाम पर लिंक भेजने तथा डिजिटल गिरफ्तारी के डर जैसी नई-नई तरकीबों के सहारे बढ़ रही है। उन्होंने कहा:

“एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी धोखाधड़ी का मामला हमें दुख पहुंचाता है। इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम दुनिया के पहले टेल्को हैं जो AI आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट उपलब्ध कराते हैं। हमने फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने की तकनीक विकसित की है।”

उन्होंने आगे कहा कि फ्रॉड का एक बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग हर भुगतान के लिए अपने मुख्य बैंक खाते का उपयोग करते हैं। इससे छोटी-सी गलती भी पूरी बचत को जोखिम में डाल सकती है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को एक ऐसा पेमेंट-सेंट्रिक खाता देना है जिसमें:

* कम राशि रखने पर भी खाता पूरी तरह सुरक्षित रहता है
* सभी डिजिटल भुगतान इसी खाते से हो जाते हैं
* मुख्य बैंक अकाउंट किसी भी जोखिम से बचा रहता है
* छोटी राशि पर भी मिलेगा ब्याज

ग्राहक मोबाइल से कुछ ही मिनटों में एयरटेल Thanks एप्प पर अकाउंट खोल सकते हैं। प्रोसेस बेहद सरल है—KYC पूरा करें, mPIN सेट करें और पैसे जोड़कर तुरंत उपयोग शुरू कर‌ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

समझौता : यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

काँगड़ा : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

शिमला : 30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

शिमला : प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

धर्मशाला : निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

धर्मशाला : हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

शिमला : युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया

धर्मशाला : एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया

X