Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

व्यवसाय

More News

शिमला | युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

Updated on Tuesday, November 25, 2025 20:19 PM IST

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए 300 डिलीवरी राइडर्ज की भर्ती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरूष उम्मीदवार 29 नवंबर 2025 तक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/t2ewUU4qCykidLWL7 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एचपीएसईडीसी द्वारा श्रम और रोजगार विभाग और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी के सहयोग से आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को 2500 दिरहम का मासिक वेतन, कमीशन और टिप के साथ, लगभग 70,000 से 1,00,000 रुपये मिलेंगे। अभ्यर्थियों के चेहरे या गर्दन पर टैटू नहीं होनी चाहिए और रंग-अंधता स्वीकार्य नहीं है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा।

उन्होंने बताया कि आवेदक के लिए 10वीं न्यूनतम योग्यता रखी गई है और आवेदक को बेसिक इंग्लिश का ज्ञान होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के पास गियर मोटरसाइकिलों के लिए कम से कम आगामी एक वर्ष के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की तैनाती के बाद यूएई ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए 5,500 दिरहम का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 1000 दिरहम प्रस्थान के समय और शेष 4,500 दिरहम, 500 दिरहम की नौ मासिक किश्तों में वेतन से काटे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये और 1,500 रुपये का चिकित्सा शुल्क भी देना होगा।
उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में विभिन्न जिलों में एक सप्ताह का भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। विस्तृत स्थान और कार्यक्रम के लिए, उम्मीदवार स्थानीय श्रम और रोजगार कार्यालय या एचपीएसईडीसी की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

समझौता : यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

काँगड़ा : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

शिमला : 30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

शिमला : प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

धर्मशाला : निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

शिमला : एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

धर्मशाला : हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया

धर्मशाला : एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया

X