Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स

Updated on Monday, October 02, 2023 14:27 PM IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां गांधी जयंती के अवसर पर शिमला नगर निगम के लिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गारबेज कॉम्पेक्टर्स 1 करोड़ 40 लाख रुपये व्यय कर शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदे गए हैं। प्रत्येक कॉम्पेक्टर की क्षमता 14 क्यूबिक मीटर है और यह लगभग 12 टन कूड़ा एक बार में शिमला स्थित भरियाल अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र तक ले जाने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके इस्तेमाल से न केवल कूड़ा प्रबंधन में सुधार आएगा बल्कि परिवहन लागत भी घटेगी।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अधिमान देते हुए साफ-सफाई को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांधी जी के शिमला को स्वच्छ बनाने व इसके सुनहरे भविष्य के लिए देखे गए सपने को हकीकत में बदलने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खरीदे गए यह गारबेज कॉम्पेक्टर्स शिमला को स्वच्छ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिमला आज स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में निरन्तर बढ़ रहा है और यह कॉम्पेक्टर्स इस लक्ष्य को हासिल करने में सहायता करेंगे साथ ही पर्यावरण को केंद्र में रखते हुए शिमला के विकास को उत्तरोत्तर दिशा प्रदान करेंगे।

शिमला प्रदेश का महत्त्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला प्रदेश का महत्त्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है और पर्यटकों के अनुभवों को अधिक सुखद बनाने के लिए प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास पर बल दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता को बढ़ावा तथा विभिन्न सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला प्रदेश का महत्त्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है और पर्यटकों के अनुभवों को अधिक सुखद बनाने के लिए प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास पर बल दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता को बढ़ावा तथा विभिन्न सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. रितेष कपरेट, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख अनुराग शर्मा, कांग्रेस नेता देवेन्द्र बुशहरी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, नगर निगम शिमला के आयुक्त भुपेन्द्र कुमार अत्री और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X