खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉ संजय बजाज ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक ज्वालामुखी श्री संजय रतन जी करेंगे ।
डॉ बजाज ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के स्वास्थ्य मेले में टांडा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक जिसमे नेत्र रोग, कान नाक गला रोग, औषधी विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक, दाँत रोग , मानसिक रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, अल्ट्रासाउंड, और सामान्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा देंगे।
उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की बीमारी के रोगी इस स्वास्थ्य मेले में आकर लाभ उठाएं इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की दवाइयां भी मुफ्त दी जाएगी।और साथ मे लोगो के आयुष्मान कार्ड, तथा आभा आईडी की सेवाएं भी स्वास्थ्य मेले में मुफ्त दी जाएगी।