हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में बड़ी संख्या में जानें गई हैं, लोग बेघर हुए हैं। हिमाचल सरकार अपने स्तर पर राहत एवं पुनर्वास के हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन जितने बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, उस हालात में राज्य को मदद की जरूरत है।
मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि आपदा से प्रभावित भाई-बहनों का समुचित पुनर्वास हो सके।