Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

अजब गजब

More News

अपहरण' | फिल्मी अंदाज में अपहरण के वीडियो ने तहलका मचा दिया था

Updated on Thursday, December 22, 2022 21:55 PM IST

हैदराबाद | तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले से 18 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब लड़की ने उसी लड़के के साथ अपनी शादी का वीडियो जारी किया, जिसने उसका 'अपहरण' किया था। शमिली ने कहा कि उसका अपहरण नहीं किया गया, उसके अनुरोध पर उसका प्रेमी ज्ञानेश्वर उसे घर से ले गया, क्योंकि उसके माता-पिता उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से करने की कोशिश कर रहे थे।

चंदुर्थी मंडल के मूडेपल्ले गांव में 'अपहरण' के घंटों बाद वीडियो जारी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस के होश उड़ गए। जोड़े ने मंदिर में की शादी का एक वीडियो और तस्वीरें जारी कीं। वीडियो में शमिली ने कहा कि वह दोनों चार साल से प्यार में हैं लेकिन उसके परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूर नहीं किया क्योंकि वह दलित है।

उसने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी पिछले साल ही हो गई थी, लेकिन तब वह नाबालिग थी, शादी कानूनी नहीं थी और लड़की के माता-पिता ने ज्ञानेश्वर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया था। मामले में लड़के को जेल भेज दिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'अपहरण' के सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए शामिली ने कहा कि वह उसे पहचान नहीं पाई क्योंकि उसने नकाब पहन रखा था। यह जानने के बाद कि वह ज्ञानेश्वर है, उसने स्वेच्छा से उससे शादी कर ली। यह कहते हुए कि उन्हें माता-पिता से अपनी जान का खतरा है, उसने पुलिस सुरक्षा की मांग की।

इससे पहले फिल्मी अंदाज में अपहरण के वीडियो ने तहलका मचा दिया था। 'अपहरणकर्ताओं' में से एक लड़का लड़की को कार की ओर घसीटता है और गाड़ी की पिछली सीट पर धक्का देते हुए बैठा देता है। बचाने के लिए आए लड़की के पिता को अपहरणकर्ताओं ने धक्का दे दिया और वह पीड़िता को लेकर भाग गए। कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Have something to say? Post your comment
डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

 ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मुज्जफरपुर : महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

चमत्कार : मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

हमीरपुर : सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की Anniversary मनाई

उत्तर प्रदेश : आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की Anniversary मनाई

 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

कोलंबिया : 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

हरिहर_किला_नासिक

नासिक : हरिहर_किला_नासिक

512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले

नासिक : 512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले

70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

आंध्र प्रदेश : 70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

X