Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

अजब गजब

More News

उत्तर प्रदेश | आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की Anniversary मनाई

Updated on Monday, February 12, 2024 08:48 AM IST

आगरा शहर के नगला काली इलाके में सड़क पर गंदगी और कूड़े के ढेर के बीच एक कपल ने दूल्हा-दुल्हन के वेश में अपनी 17वीं शादी की सालगिरह मनाई। कपल ने ऐसा जिला प्रशासन का ध्यान गंदगी और कूड़े के ढेर की ओर आकर्षित करने के लिए किया।

कपल ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं, जबकि स्थानीय निवासियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इन तख्तियों पर 'अगर सड़क और नाली का निर्माण ठीक से नहीं किया गया तो वे वोट नहीं देंगे' लिखा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या 15 साल से बनी हुई है। लेकिन, पिछले आठ महीनों में सड़क गंदे नाले में तब्दील हो गई है। इससे इलाके के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

इस सड़क से 30 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग आते-जाते हैं। गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को अब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इलाके की एक दर्जन कॉलोनियों के बाहर 'विकास नहीं तो वोट नहीं' के पोस्टर भी चिपकाए गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

निवासियों के शिकायत करने के बावजूद जन प्रतिनिधियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए भगवान शर्मा ने अपनी पत्नी उमा शर्मा के साथ इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का फैसला किया।

भगवान शर्मा ने कहा कि बीते 15 सालों से हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम सभी जन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के पास गए। कोई कार्रवाई नहीं होने पर हमें इस तरह से विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उमा शर्मा ने कहा कि विरोध इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उजागर करने के लिए है।

Have something to say? Post your comment
डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

 ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मुज्जफरपुर : महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

चमत्कार : मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

हमीरपुर : सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

कोलंबिया : 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

हरिहर_किला_नासिक

नासिक : हरिहर_किला_नासिक

512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले

नासिक : 512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले

70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

आंध्र प्रदेश : 70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

70 वर्षीय ससुर ने अपनी ही बहू से शादी कर ली

गोरखपुर : 70 वर्षीय ससुर ने अपनी ही बहू से शादी कर ली

X