Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

अजब गजब

More News

नासिक | हरिहर_किला_नासिक

Updated on Monday, June 26, 2023 18:32 PM IST

देश के इस किले तक पहुंचने के लिए गुजरना पड़ता है दुनिया के सबसे खतरनाक ट्रैक से... कई जगह चढ़ाई 90 डिग्री तक है।...
 
देश के कई ऐतिहासिक किले से आपका परिचय हुआ होगा और उनकी कलात्‍मकता देख आप आश्‍चर्यचकित रह गए होंगे। मगर आपके लिए इस किले का सफर जितना खतरनाक होगा उतना ही रोमांचक भी। हर एक कदम पर आपकी सांसे थम सी जाएंगी, मगर इसके साथ ही मंजिल तक पहुंचने की आपकी ख्‍वाहिश भी बढ़ती चली जाएगी।
 
दरअसल, यह एक ऐसा किले है , जो जमीन पर नहीं बल्कि एक खूबसूरत पहाड़ की चोटी पर स्थित है और यहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है क्‍योंकि इसकी कई जगह चढ़ाई 90 डिग्री तक है।
यह पहाड़ महाराष्‍ट्र के नासिक में कसारा से 60 किमी दूर है और इसकी चोटी पर स्थित किले को हर्षगढ़ किले या हरिहर किले के नाम से जाना जाता है। साथ ही इस किले की चढ़ाई को हिमालय के पर्वतारोहियों द्वारा दुनिया का सबसे खतरनाक ट्रैक माना जाता है।
 
यह पहाड़ नीचे से चौकोर दिखाई देता है, मगर इसका शेप प्रिज्म जैसा है। यह दो तरफ से 90 डिग्री सीधा और तीसरी तरफ 75 की डिग्री पर है। वहीं किला 170 मीटर की ऊंचाई पर बना है।
 
इस पर चढने के लिए एक मीटर चौड़ी 117 सीढियां बनी हैं। ट्रैक चिमनी स्‍टाइल में है, लगभग 50 सीढियां चढ़ने के बाद मुख्‍य द्वार, महादरवाजा आता है, जो आज भी बहुत अच्‍छी स्थिति में है।
 
यहां तक चढ़ने के बाद आगे की सीढियां एक चट्टान के अंदर से होकर जाती हैं और ये आपको किले के शीर्ष पर पहुंचा देती हैं, जहां हनुमान और शिव के छोटे मंदिर हैंं। वहीं मंदिर के पास एक छोटा तालाब भी है, जहां का पानी इतना साफ है कि पीया भी जा सकता है। यहां से आगे जाने पर दो कमरों का एक छोटा महल दिखता है, जिसमें 10-12 लोग रुक सकते हैं।
 
ट्रैक पहाड़ के बेस में बने निरगुड़पाड़ा गांव से शुरु होती है, जो त्रयंबकेश्वर से 22 किमी और नासिक से 45 किमी दूरी पर स्थित है। इस पर सबसे पहले 1986 में डग स्कॉट (पर्वतारोही) ने ट्रैकिंग की थी, इसलिए इसे स्कॉटिश कड़ा कहते हैं। इसे पूरा करने में उन्हें दो दिन लगे थे।
Have something to say? Post your comment
डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

 ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मुज्जफरपुर : महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

चमत्कार : मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

हमीरपुर : सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की Anniversary मनाई

उत्तर प्रदेश : आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की Anniversary मनाई

 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

कोलंबिया : 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले

नासिक : 512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले

70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

आंध्र प्रदेश : 70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

70 वर्षीय ससुर ने अपनी ही बहू से शादी कर ली

गोरखपुर : 70 वर्षीय ससुर ने अपनी ही बहू से शादी कर ली

X