Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

अजब गजब

More News

नासिक | 512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले

Updated on Tuesday, February 28, 2023 09:09 AM IST

महाराष्ट्र के नासिक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोलापुर के बोरगांव के किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण को 512 किलो प्याज बेचने के बदले सिर्फ 2.49 रुपए मिले है वो भी चेक के रूप में। यही नहीं राजेंद्र तुकाराम अपने गांव से 512 किलो प्याज लेकर 70 किलोमीटर दूर सोलापुर मंडी पहुंचे थे। यहां उनकी प्याज को 1 रुपये प्रति किलो के भाव पर खरीदा गया। इस पर तमाम चार्ज जब काटे गए तो उनका शुद्ध लाभ महज 2.49 रुपये ही दर्ज किया गया।

सस्ता प्याज बिकने से निराश चव्हाण ने कहा, ‘मुझे प्याज पर एक रुपये प्रति किलो के भाव में मिला। इसके बाद एपीएमसी कारोबारी ने ट्रांसपोर्टेशन समेत कई चार्ज के तहत 509.50 रुपये लिए। इसके बाद बकाया रकम ढाई रुपये ही बची।’ चेक राउंड फिगर में ही जारी किया जा सकता है। इसलिए दो रुपये का चेक ही जारी किया गया है।

राजेंद्र तुकाराम कहते हैं कि बीते तीन से 4 सालों में बीज, खाद और कीटनाशकों के दामों में दोगुने तक का इजाफा हो गया है। इस साल मैंने करीब 40 हजार रुपये खर्च किया और तब जाकर 500 किलो प्याज की पैदावार हो सकी।

चव्हाण से प्याज खरीदने वाले सोलापुर एपीएमसी के व्यापारी नासिर खलीफा ने 2 रुपये का पोस्ट-डेटेड चेक जारी करने के पीछे के तर्क को समझाते हुए कहा कि हमने रसीद और चेक जारी करने की प्रक्रिया को कम्प्यूटरीकृत कर दिया है। नीलामी के लिए लाए गए प्याज निम्न गुणवत्ता के थे। पहले चव्हाण उच्च गुणवत्ता वाले प्याज लाए थे जो 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे गए थे।

बाद में वह एक और बैच लाए, जिससे उन्हें 14 रुपये प्रति किलो मिला। कम गुणवत्ता वाले प्याज आमतौर पर नहीं मिलते हैं। सूर्या ट्रेडर्स के मालिक खलीफा ने कहा कि चेक उसके एक रिश्तेदार ने जारी किया था, जिसके बैंक खाते से सूर्या ट्रेडर्स से संबंधित लेन-देन होता है।

 

Have something to say? Post your comment
डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

 ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसा

महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मुज्जफरपुर : महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

चमत्कार : मृत घोषित महिला जिंदा हो गई

सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

हमीरपुर : सुहागरात को दूल्हे ने पौरुष क्षमता बढ़ाने की दवा खाकर सेक्स किया दुल्हन की माैत

आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की Anniversary मनाई

उत्तर प्रदेश : आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की Anniversary मनाई

 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

कोलंबिया : 39 साल की मार्था 20वें बच्चे को जन्म देने को लेकर उत्सुक

हरिहर_किला_नासिक

नासिक : हरिहर_किला_नासिक

70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

आंध्र प्रदेश : 70 वर्षीय दलजिंदर कौर , बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

70 वर्षीय ससुर ने अपनी ही बहू से शादी कर ली

गोरखपुर : 70 वर्षीय ससुर ने अपनी ही बहू से शादी कर ली

X