Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

संपादकीय

More News

नैरेटिव | सोशल मीडिया से नैरेटिव बन सकता है , बात पहुंचाने के लिए कांग्रेस को संसाधनों का इस्तेमाल करना सीखना होगा

राहुल सांकृत्यायन | Updated on Wednesday, July 26, 2023 16:45 PM IST

कांग्रेस चाहती है और उसके नेताओं की मंशा है कि उसकी बात जन-जन तक पहुंचे लेकिन पार्टी जिस रास्ते पर चल रही है, उससे सिर्फ नैरेटिव बन सकता है, जनता तक बात नहीं पहुंच सकती. सोशल मीडिया पर नैरेटिव बनाने के लिए जो कथित खर्च किया जा रहा है, उससे बात तो बिल्कुल नहीं बनेगी.


साल 2017 में धूमधड़ाके के साथ तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, तब कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी की मौजूदगी में नेशनल हेराल्ड, कौमी आवाज और नवजीवन का रिलॉन्च हुआ था. अपने संबोधन में राहुल गांधी ने तब पत्रकारिता के नए मानकों की भी चर्चा की थी. कुछ दिनों तक तीनों अखबारों और उनके डिजिटल एडिशन्स पर छपने वाली खबरें चर्चा में रहीं. राहुल गांधी समेत तमाम नेता इन अखबारों को इंटरव्यू देते थे, जिन्हें मेन स्ट्रीम मीडिया के साथ-साथ स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं में भी जगह मिलती थी लेकिन सब कुछ सदा एक जैसा कहां रहता है? वही इनके भी साथ हुआ.
आज के वक्त में ये तीनों अखबार और उनके डिजिटल एडिशन्स फिर नेपथ्य में चले गए हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऑर्गनाइजर और पाञ्चजन्य के बाद इस देश में अगर कोई अखबार और पार्टी का मुखपत्र मौजूदा समय में प्रासंगिक है तो वह उद्धव बालासाहेब ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना का सामना. सामना में संजय राउत की संपादकीय छपती है. वह पुरजोर तरीके से सरकार और उसकी नीतियों का विरोध करते हैं. वह उद्धव ठाकरे का इंटरव्यू करते हैं. कांग्रेस ने जिस तरह से महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन किया, अगर कुछ उससे सीख भी लेते तो बात बनती.


क्या कांग्रेस की इतनी बड़ी फौज में कोई 10-15 लोग ऐसे नहीं हैं जो वैतनिक या अवैतनकि स्वरूप में नेशनल हेराल्ड, कौमी आवाज और नवजीवन को अपनी सेवाएं दे सकें? ये तीनों अखबार हर रविवार छपते हैं और उनके हालिया अंक देखें तो वहां देश के अहम मुद्दे पर प्रमुखता से जानकारी और खबर प्रकाशित की गई है. लेकिन उसकी कहीं कोई चर्चा नहीं! जिन राहुल गांधी ने उसे रिलॉन्च किया था, उनकी भारत जोड़ो यात्रा का एक चरण खत्म हो गया और दूसरे की चर्चा जारी है, लेकिन शायद ही इन तीनों अखबारों या उनके डिजिटल एडिशन्स ने कोई इंटरव्यू या सामान्य बातचीत तक की हो!


उद्धव ठाकरे और संजय राउत के हर बयान को मीडिया भले न छापता हो लेकिन सामना की संपादकीय और संजय राउत की रोक-ठोक को मीडिया पूरी जगह देता है. मैंने यहां तक सुना है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के जमाने में जब बस कंडक्टर के पास छुट्टे नहीं होते थे, तो वह नवजीवन दे देता था. (यह मैं सुना है. सच या झूठ का नहीं पता.)


RSS का ऑर्गनाइजर और पाञ्चजन्य और BJP का कमल संदेश भले कभी चर्चा में न रहते हों लेकिन उनके विशेष अंकों को मीडिया में पूरी जगह मिलती है. फिर आप कहते हैं कि लोग आपकी बात नहीं सुनते. बात कोई सुने, उसके लिए सुनानी पड़ती है.


आपके पास इतना सब होते हुए सारी ताकत फूंकी जा रही है, सोशल मीडिया पर खर्च करने में और फिर कहेंगे कि जनता तक बात नहीं पहुंची तो फिर भगवान ही मालिक है आपका. 8-8 पन्ने के छपने वाले अखबार अगर सिर्फ हेराल्ड केस के दबाव में छापना शुरू किए गए थे, फिर तो ठीक है. अगर वास्तव में कुछ करना है तो संसाधनों का इस्तेमाल करने से बात बनेगी 

Have something to say? Post your comment
तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार - डिजिटल आधारभूत संरचना को किया जा रहा सुदृढ़

शिमला : तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार - डिजिटल आधारभूत संरचना को किया जा रहा सुदृढ़

 रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

सिनेमा : रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

बिना लक्षण वाले लोगों में टीबी की पहचान में मदद कर रहे हैं एआई एक्स-रे

दिल्ली : बिना लक्षण वाले लोगों में टीबी की पहचान में मदद कर रहे हैं एआई एक्स-रे

डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश

शिमला : डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश

Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

97वीं जयंती : Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर एचपीएमसी

शिमला : राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर एचपीएमसी

कारगिल का शेर: प्वाइंट 5140 पर कैप्टन विक्रम बत्रा ने लिखी विजय की कहानी

धर्मशाला : कारगिल का शेर: प्वाइंट 5140 पर कैप्टन विक्रम बत्रा ने लिखी विजय की कहानी

राजीव गांधी: आधुनिक भारत की तकनीकी सोच को नई दिशा देने वाले युवा प्रधानमंत्री

याद : राजीव गांधी: आधुनिक भारत की तकनीकी सोच को नई दिशा देने वाले युवा प्रधानमंत्री

सुख सरकार से मिला प्रोत्साहन, वैल्यू एडिशन से चहक रहे किसान

धर्मशाला : सुख सरकार से मिला प्रोत्साहन, वैल्यू एडिशन से चहक रहे किसान

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लिख रहे हैं विकास की नई इबारत

शिमला : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लिख रहे हैं विकास की नई इबारत

X