Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

धर्मशाला | स्वास्थ्यपूर्ण आहार और योगाभ्यास से सधेगा लाइफस्टाइल: उपायुक्त

Updated on Saturday, June 17, 2023 19:18 PM IST

कांगड़ा वैली कार्निवल का हिस्सा बनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, रिफ्रेशमेंट में परोसे जाएंगे मोटे अनाज से बने उत्पाद

धर्मशाला, 17 जून। इस वर्ष धर्मशाला में मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम कांगड़ा वैली कार्निवल का हिस्सा बनेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर डीसी ऑफिस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि संस्कृति, कला और परम्परा के संगम कांगड़ा वैली कार्निवल में योग को सम्मिलित कर इस आयोजन को स्वस्थ जीवनशैली के साथ भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर 21 जून, 2023 को प्रातः 7 से 8 बजे तक पुलिस मैदान धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल के तहत आयुष विभाग द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान कांगड़ा वैली कार्निवल में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट में मोटे अनाज से बनी चाय और उत्पाद परोसे जाएंगे। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि आज अधिकतम रोगों का कारण खराब लाइफस्टाइल है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रशासन द्वारा परंपरागत अन्न और योगाभ्यास से लाइफस्टाइल में सुधार लाने का संदेश दिया जाएगा। 

‘हर घर आंगन योग’ थीम के तहत होंगे कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘हर घर आंगन योग’ थीम के तहत पूरे जिले में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, महिला मंडलों, युवा मंडलों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला जेल में कैदियों के लिए भी योग सेशन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में आयुष विभाग के सभी आयुष वेलनेस सेंटर और आयुष हेल्थ सेंटर में विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सुबह 7 से 7ः45 तक योगाभ्यास कराया जाएगा। 

यह रहे उपस्थित

बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि अग्निहोत्री, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा सहित आयुष विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X