अब से कुछ देर बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। कैबिनेट बैठक सर्किट हाउस में होगी।
मुख्यमंत्री जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित कबाना रिसोर्ट में ’सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसभा करेंग।
जालंधर के उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब कैबिनेट की बैठक को लेकर सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री परिसर के बाद कबाना रिसोर्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगों की समस्या को सुनेंगे। कबाना रिसोर्ट में कैबिनेट मंत्री अपने विभागों से संबंधित मुद्दों को सुनने के बाद मौके पर ही आवश्यक निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, सार्वजनिक निर्माण, कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायत पर ग्रामीण विकास, प्रवासी भारतीय मामलों, पशुपालन, स्कूली शिक्षा आदि के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि , 17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी। यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट में दी। इस मीटिंग में जालंधर समेत समूचे पंजाब के विकास कार्यों बारे चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी।
बता दें, पिछले दिनों लुधियाना के सर्किट हाउस में रखी गई थी। मान ने अपने ट्वीट की टैग लाइन, ‘सरकार तुहाडे द्वार’ रखी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार 17 मई को जालंधर सर्किट हाउस में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट मीटिंग करेगी। इसमें सभी पुराने अधर में लटके मामलों को हल करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही तुरंत फैसले लिए जाएंगे।