पंजाब सरकार ने आज घोषित आठवीं के परीक्षा परिणाम में पहले तीन स्थानों पर आने वाले छात्रों को 51 हजार रूपये प्रति छात्र देगी। इस इनामी राशि को घोषणा खुद सीएम भगवंत मान ने की है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा , पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का आठवीं कक्षा का परिणाम घोषित। पहला .. पंजाब सरकार द्वारा दूसरे और तीसरे में आने वाली लड़कियों को 51000-51000 रुपए की मानदेय राशि दी जाएगी। इन छात्रों के शिक्षकों को भी किया जाएगा सम्मानित
पंजाब का आठवीं का रिजल्ट घोषित
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज आठवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों ने अपना दबदबा बनाया है। लवप्रीत कौर संख्या 600/600... गुरंकित कौर 600/600 जो कि सरकारी स्कूल बुढलाडा जिला मनसा की छात्रा है। समरप्रीत कौर बासियां (लुधियाना की छात्रा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परीक्षा परिणामों पर खुशी जताते हुये छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, सरकारी स्कूलों और शिक्षा के मानक को दिन ब दिन बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शिक्षा हमारी प्राथमिकता है ...