पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज आठवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों ने अपना दबदबा बनाया है। 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने जहां टॉप तीन स्थानों कब्जा किया है वहीं, 356 विद्यार्थियों की मेरिट सूची में केवल 46 लड़कों को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर बेटियां रही हैं। परीक्षा परिणाम 98.01 फीसदी रहा है। लवप्रीत कौर संख्या 600/600... गुरंकित कौर 600/600 जो कि सरकारी स्कूल बुढलाडा जिला मनसा की छात्रा है। समरप्रीत कौर बासियां (लुधियाना की छात्रा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परीक्षा परिणामों पर खुशी जताते हुये छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, सरकारी स्कूलों और शिक्षा के मानक को दिन ब दिन बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।