पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज अपने वीडियो संदेश में घोषणा कि की दो मई से पंजाब के सरकारी कार्यालयों का दो मई से टाइम टेबल बदल जायेगा। और उस दिन से सरकारी कार्यालय सुबह साढ़े सात बजे खोले जायेगें। और दो बजे दोपहर बंद हो जायेंगे। यह निर्णय 15 जुलाई तक लागू रहेगा। गर्मियों को देखते हुये यह निर्णय लिया गया है। इससे 300 से 350 मेगावाट बिजली बचेगी। पंजाब सरकार ने बिजली बचाने के उद्देश्य से पहली बार यह फैसला किया है।
मैंने पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जो मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं... सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव... यह फॉर्मूला देश में पहली बार लागू होगा।