Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | डीसी ने धर्मशाला में किया ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन

Updated on Sunday, February 26, 2023 17:07 PM IST

कहा... पर्यटन के साथ मिलेगा बलिदानी वीरों के शौर्य को जानने का अवसर
हिमाचल प्रदेश को देव भूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। पर्यटन की दृष्टि से यहां आने वाले सैलानियों को क्षेत्र के बलिदानी वीरों की शौर्य गाथा से भी परिचित करवाना चाहिए। धर्मशाला के मैक्लोड़गंज मार्ग में स्थित ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। डीसी ने कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि ‘हीरो ऑफ स्कर्दू’ नाम से विख्यात ब्रिगेडियर शेर जंग थापा का संबंध धर्मशाला से था। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के नाम पर स्थापित इस पार्क को और अधिक गरिमापूर्ण बनाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा इसका स्तरोन्नयन और सौंदर्यीकरण किया गया।


उन्होंने कहा कि 25 फ़रवरी को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आज उन्होंने इस पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क से यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की शौर्य गाथा के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ युवा पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा लेगी।

पर्यटन के साथ मिलेगी इतिहास की जानकारी
डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन नये आयामों की ओर भी सोच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट इस दिशा में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के वीरों को दो परमवीर चक्र के साथ सैंकड़ों वीरता पुरस्कार मिलने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इन बलिदानी वीरों के इतिहास और उनकी शौर्य गाथाओं को अंकित करने से पर्यटन के साथ इतिहास की जानकारी भी लोगों को मिलेगी।


उन्होंने कहा कि इस दिशा में कार्य करते हुए इस पार्क का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में भी भारत के युद्ध इतिहास और उससे संबंधित इतिहास की जानकारियां उपलब्ध करवायी गई हैं। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से जहां जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं लोग अपने बलिदानियों के इतिहास से परिचित हो पायेंगे।

कौन थे ब्रिगेडियर शेर जंग थापा
बता दें, 1947 में जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के आक्रमण के समय कांगड़ा के वीर मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान के बाद उन्हें परमवीर चक्र से सुशोभित किया गया था। उसी समय कांगड़ा के एक अन्य वीर सकर्दू की पहाड़ियों पर पाकिस्तान को चुनौती देने का कार्य कर रहे थे। कांगड़ा के वे वीर धर्मशाला के ब्रिगेडियर शेर जंग थापा थे। पाकिस्तानी सेना से घिरे होने के बावजूद पाकिस्तान लगभग दस महीनों तक सकर्दू पर कब्जा नहीं कर पाया था। स्कर्दू आज पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर में है। ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के नेतृत्व में सकर्दू पर अगस्त 1948 तक तिरंगा फैहराता रहा। अपने पास उपलब्ध भोजन और हथियार की आख़िरी रसद तक उन्होंने पाकिस्तान को स्कर्दू पर क़ब्ज़ा नहीं करने दिया। ब्रिगेडियर शेर जंग थापा को बाद में महावीर चक्र से नवाजा गया था। इस अवसर पर ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के परिवार सदस्य और मिलिट्री स्टेशन धर्मशाला के कमांडर ब्रिगेडियर सम्बयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने उपायुक्त काँगड़ा के साथ इसका उद्घाटन किया।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X