उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जोनल अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नियमित तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं तथा रोगी कल्याण समिति के माध्यम से उपचार की बेहतर व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोनल अस्पताल में सफाई व्यवस्था के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल की सप्लाई करने के लिए भी कहा गया है।
उन्होंने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत चौकी, सुरानी सड़क, पुखरू, लगड़ू सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर स्थितियों का मुआयना किया।
उपायुक्त ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों के साथ धर्मशाला में एक-दो दिन पीछे हुई समीक्षा बैठक में यह पुष्टि हुई कि जिले की 28 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग में साल 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय नहीं किया गया है। इसकी ऑनलाईन रिपोर्ट भी शून्य दर्शाई गई है। इससे प्रतीत होता है कि इन ग्राम पंचायतों द्वारा विकासात्मक कार्यों के निष्पादन में कोताही बरती जा रही है।