Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | ज्वालामुखी क्षेत्र में Sanjay Rattan- D C Kangra ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Updated on Wednesday, September 13, 2023 18:41 PM IST

राहत शिविर पुखरू में आपदा प्रभावितों से भी मिले
शिक्षक सदन का भी किया निरीक्षण
धर्मशाला, 13 सितम्बर। प्राकृतिक आपदा से प्रदेश में हुए अप्रत्याशित नुकसान से उबरने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सार्वजनिक सुविधाओं को पुनः संचालित करने के साथ प्रभावितों को हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ज्लालामुखी विधानसभा क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए इलाके के विधायक संजय रतन ने यह शब्द कहे। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी साथ रहे।

 
उन्होंने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत चौकी, सुरानी सड़क, पुखरू, लगड़ू सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर स्थितियों का मुआयना किया। संजय रतन ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से हुए नुकसान से पूरी तरह से निपटने में अभी समय लगेगा लेकिन आम जनमासन की सहूलियत के लिए सड़कों और पेयजल योजनाओं को समय से रिस्टोर किया जाए।

 
प्रभावितों के लिए चल रहे राहत शिविर
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन लोगों के आशियाने क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनको राहत शिविरों में ठहराया गया है तथा वहां उनके लिए हर प्रकार की आवश्यक व्यवस्था की गयी है। उन्होंने इस दौरान राहत शिविर पुखरू में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में अभी कुल पांच रिलीफ कैंप चल रहे हैं, जिनमें लगभग 142 लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित परिवारों के मकान दोबारा बनने तक उनके लिए लिए किराये के मकान में रहने का खर्च उठाने की बात कही है।
 
ज्वालाजी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
इससे पूर्व संजय रतन और उपायुक्त ने ज्वालामुखी मंदिर का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्री ज्वाला जी मंदिर में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता का दरबार हर प्रकार से सुंदर और स्वच्छ रहे, इसके लिए मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया जाए।

 
शिक्षक सदन का किया निरीक्षण
विधायक संजय सतन ने डीसी के साथ ज्वालामुखी में निर्मित शिक्षक सदन और विश्राम गृह परिसर का दौरा कर उसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 3 करोड़ 28 लाख की लागत से बना यह परिसर पूरी तरह बनकर तैयार है और इसे जल्द ही स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परिसर में स्कूल शिक्षा बोर्ड का पुस्तक भंडार एवं वितरण केंद्र, सूचना एंव मार्ग दर्शन केंद्र, सम्मेलन कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष सहित विश्राम गृह रहेगा। उन्होंने इसके बाद ज्लावामुखी के लगड़ू में संयुक्त कार्यालय भवन के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया।
 
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, आरएम देहरा कुशल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X