Hindi English Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• कार्तिक महात्म्य आठवां अध्याय: जानिए कार्तिक व्रत की उद्यापन विधि और धार्मिक महत्व • इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट • प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया • लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया • प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे • उपायुक्त निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें • राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया • हिमाचल में 8,007 व्हाट्सऐप ग्रुप सक्रिय, पांच मिनट में अंतिम बूथ तक संदेश पहुंचाने की क्षमता : अनिल डडवाल • हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 3 नवंबर 2026 का पंचांग

राष्ट्रीय

More News

पुणे | प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

Updated on Monday, November 02, 2026 18:29 PM IST

प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी पुणे मेट्रो लाइन 3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करेंगे

पिंक लाइन हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर पुणे मेट्रो लाइन-3 के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगी

पुणे मेट्रो लाइन-3 केवल महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा संचालित की जाएगी, बिजली की लगभग 30 प्रतिशत जरूरतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा किया जाएगा

प्रधानमंत्री लगभग 13,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पुणे मेट्रो चरण-2 की आधारशिला रखेंगे, जिसमें लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल हैं

पुणे मेट्रो चरण-II प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक और आईटी हब में कनेक्टिविटी का विस्तार करेगा

नए मेट्रो कॉरिडोर मौजूदा पुणे मेट्रो नेटवर्क और इंटरसिटी बस सेवाओं के साथ जुडेंगे, जिससे शहरी कनेक्टिविटी बढ़ेगी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे, जिसे पिंक लाइन के रूप में भी जाना जाता है। यह परियोजना तकनीकी नवाचार और आधुनिक परिवहन समाधानों के माध्यम से पुणे के शहरी आवागमन के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लगभग 23 किलोमीटर तक फैली पिंक लाइन मान को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। यह कॉरिडोर हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, पुणे के प्रमुख रोजगार केंद्रों में से एक तक पहुंच में सुधार करेगा और हजारों आईटी पेशेवरों और अन्य यात्रियों के दैनिक आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। यह कॉरिडोर मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ एकीकृत होगा, जिससे पुणे के विभिन्न हिस्सों में निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी। यह निजी वाहनों पर निर्भरता को कम करने, यातायात की भीड़ और वाहनों के उत्सर्जन को कम करने और प्रमुख वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करने में मदद करेगा।

पिंक लाइन की एक उल्लेखनीय विशेषता महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के समावेशन को लेकर उनके अनुकूल सार्वजनिक परिवहन पर जोर देना है। यह लाइन पूरी तरह से महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा संचालित की जाएगी, जिससे यह अपनी तरह की पहली पहल बन जाएगी। यह परियोजना पर्यावरणीय स्थिरता पर भी जोर देती है, इसकी कुल बिजली आवश्यकताओं का लगभग 30 प्रतिशत सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने की परिकल्पना की गई है।

प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे लगभग 13,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा। दूसरे चरण में पुणे मेट्रो लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल हैं, जो शहर के मेट्रो नेटवर्क का काफी विस्तार करेगी और महत्वपूर्ण आवासीय, वाणिज्यिक और आईटी केंद्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

चरण- II के तहत, लाइन 2ए और 2बी की कुल लंबाई लगभग 12.75 किलोमीटर होगी। लाइन 2ए वनाज को चांदनी चौक से जोड़ेगी, जबकि लाइन 2बी रामवाड़ी को विट्ठलवाड़ी से जोड़ेगी, जो मौजूदा पूर्व-पश्चिम मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करेगी। लगभग 25.52 किलोमीटर तक फैली लाइन 4 खराडी को खड़कवासला से जोड़ेगी। 6.12 किलोमीटर तक फैली लाइन 4ए नल स्टॉप को माणिक बाग से जोड़ेगी।

नए मेट्रो कॉरिडोर खराडी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, माणिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे छावनी और वारजे सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ेंगे। रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी तक पूर्वी विस्तार खराडी और वाघोली में तेजी से विकसित हो रहे आवासीय, वाणिज्यिक और आईटी केंद्रों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। कॉरिडोर स्वारगेट, नल स्टॉप और खराडी बाईपास पर इंटरचेंज सुविधाओं के माध्यम से इंटरसिटी बस सेवाओं और मौजूदा पुणे मेट्रो नेटवर्क के साथ जुडेंगे, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में निर्बाध कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

ये परियोजनाएं पुणे के सार्वजनिक परिवहन इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगी, शहर भर में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी और यात्रियों को एक कुशल और एकीकृत शहरी आवागमन का नेटवर्क प्रदान करेंगी।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

राजस्थान : प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

 आज ही के दिन भारत के प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया की शुरुआत हुई , वहीं 1957 में सोवियत संघ ने स्पुतनिक-2 अंतरिक्ष यान के साथ लाइका नामक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया की शुरुआत हुई , वहीं 1957 में सोवियत संघ ने स्पुतनिक-2 अंतरिक्ष यान के साथ लाइका नामक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था

भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव

नई दिल्ली : भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव

वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

नई दिल्ली : वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

आज ही के दिन अंतरिक्ष में शुरू हुआ था इंसानों का पहला स्थायी निवास, शाहरुख खान का भी है जन्मदिन

आज का इतिहास : आज ही के दिन अंतरिक्ष में शुरू हुआ था इंसानों का पहला स्थायी निवास, शाहरुख खान का भी है जन्मदिन

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें; लिखा- ‘एक नई जिंदगी का सफर शुरू हुआ

श्रीनगर: : उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें; लिखा- ‘एक नई जिंदगी का सफर शुरू हुआ

 आज ही के दिन पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा अलग राज्य बना, हिंदी भाषी क्षेत्रों को अलग करके हरियाणा का गठन किया गया,पंजाब को भी उसका वर्तमान स्वरूप मिला

आज का इतिहास : आज ही के दिन पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा अलग राज्य बना, हिंदी भाषी क्षेत्रों को अलग करके हरियाणा का गठन किया गया,पंजाब को भी उसका वर्तमान स्वरूप मिला

 आज ही के दिन भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नई दिल्ली में उनके दो अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे उस समय प्रधानमंत्री पद पर थीं

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नई दिल्ली में उनके दो अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे उस समय प्रधानमंत्री पद पर थीं

आज ही के दिन लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था

आज ही के दिन ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भीषण सुपर साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई। हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग बेघर हुए

29 अक्टूबर का इतिहास : आज ही के दिन ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भीषण सुपर साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई। हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग बेघर हुए

X