Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा • कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज • विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की • श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न • 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व • कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन • भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव • वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है - अखिलेश यादव

Updated on Sunday, November 01, 2026 20:33 PM IST

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है। भाजपा वोट चोरी और वोटर लिस्ट में धांधली करके लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती तो चुनाव आयोग से मिलकर धांधली कर रही है। लगातार साजिश और षडयंत्र कर रही है।

रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘वोट-बचाओं, देश-बचाओ‘ विशाल महारैली को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इंडिया गठबंधन को पूरे देश से जिस तरह भारी समर्थन मिल रहा है उससे भाजपा का पूरे देश से हटना तय है। श्री यादव ने कहा कि वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली की मुख्य कड़ी मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उसमें देश की एक कम्पनी साथ दे रही है। इन साजिशों का अंत होगा। उन्होंने कहा कि जो विश्व गुरू बनने की बात करते थे। वे वोट चोरी कर रहे हैं। जो लोग इसे दिखाते हैं और आवाज उठाते हैं भाजपा सरकार उनके खिलाफ साजिश और षडयंत्र करती है। देश के युवा और नौजवान जब भाजपा की साजिशों के खिलाफ दिल्ली में आये तो उन पर इस सरकार ने अत्याचार किया और लाठियों से मरवाया। देश का नौजवान उस पर पड़ी लाठियों को कभी नहीं भूल सकता। भाजपा का जाना तय है। अब भाजपा के लोग नहीं बचने वाले हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का पाप कर रही है। भाजपाईयों को याद रहे, जो पापी होता है, उसका नाश होता है। भाजपा की सरकार में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी हुआ। चढ़ावा चोरी हुआ। राम धन की लूट हुई। इन चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी करने वालों का नाश ही नहीं सर्वनाश होने जा रहा है।

यादव ने कहा कि वोट चोरी और वोटरलिस्ट में हेराफेरी की बात तो अब भाजपा के लोग खुद ही स्वीकार कर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं के 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गए। जबसे उन्हें पता चला है कि इतनी बड़ी संख्या में वोट कट गये हैं वे दिल्ली वालों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री जानते हैं कि वे हारने जा रहे हैं। एक करोड़ 27 लाख वोट कटने का मतलब है कि 403 विधानसभाओं में हर विधानसभा क्षेत्र में 31 हजार वोट कम हो गये हैं। उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद चुनाव में वाराणसी में डबल इंजन सरकार की डबल हार हुई है। जो भाजपा को अंगद का पांव बता रहे हैं उन्हें भी पता है कि यूपी में भाजपा की जमीन ही नहीं बची है। इस बार काशी में भाजपा की डबल हार हुई है। वह प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र है। वाराणसी की जनता ने भाजपा को डबल जीरो दिया है। वाराणसी में भाजपा एक बार हार से संतुष्ट नहीं हुई तो रिकाउंटिंग कराकर फिर हारी। भाजपा वाराणसी में भी चंडीगढ़ की चाल चलना चाहती थी। लेकिन कामयाब नहीं हुई। आखिरकार उसे डबल जीरो मिला।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव को लूटा है। बंगाल विधानसभा की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता है। चुनाव से पहले एसआईआर कराकर लाखों मतदाताओं का वोट कटवाया और फिर लाखों की संख्या में फोर्स लगाकर वोटरों को डराया-धमकाया और चुनाव की लूट की। उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के लोग हार नहीं मानेंगे।

भाजपा की हर साजिश और षडयंत्र के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और उसे परास्त करेंगे। समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की वोट चोरी पकड़ी थी। उस समय वोट चोरी और धांधली के कारण समाजवादी पार्टी सरकार नहीं बना पायी थी। वोटरलिस्ट से समाजवादी पार्टी समर्थकों के बड़ी संख्या में वोट हटा दिये गये थे। जब समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की, तो आयोग ने हमें नोटिस भेज दिया था समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पीडीए प्रहरियों ने बूथ-बूथ पर जाकर हजारों की संख्या में उन मतदाताओं को चिह्नित किया जिन्होंने 2019 के लोक सभा में चुनाव में मतदान किया था। लेकिन 2022 के चुनाव में जानबूझ कर उनका वोट काट दिया गया था। वे वोट नहीं डाल पाये थे। समाजवादी पार्टी न हजारों की संख्या में ऐसे मतदाताओं का एफीडेविट देकर चुनाव आयोग में शिकायत की। लेकिन आयोग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अभी तक पता नहीं कौन सी गोली खाकर सोया हुआ था। इधर देखा जा रहा है कि जबसे जनता भाजपा और चुनाव आयोग की वोट चोरी के खिलाफ खड़ी हो गयी है तब से कुछ कार्रवाई हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के लूट के पहले भाजपा ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर में उपचुनाव को लूटा था। फोर्स लगाकर उपचुनाव में वोट नहीं डालने दिया था। मतदाताओं को घरों में जाकर वोट डालने से रोकने के लिए धमकाया गया था। महिलाओं पर रिवाल्वर तानकर वोट डालने से रोका गया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि जो भाजपा का सदस्य हो उसी का वोट बने, और जो भाजपा सदस्य है वहीं भारत का नागरिक कहलाये। भाजपा देश की जनता के साथ बहुत बड़ी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक तभी हैं जब हमारा वोट है। वोट से ही लोकतंत्र और संविधान बचेगा।

यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के पक्ष में उमड़े जनसैलाब और जन समर्थन ने इसे लोकतंत्र की हल्दी घाटी बना दिया है। इस मैदान से कई बार नया इतिहास लिखा गया है। इस जनसैलाब से भी नया बदलाव आयेगा। इंकलाब के नारे गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है। उत्तर प्रदेश ने परिवर्तन की शुरूआत कर दी है। भाजपा यूपी की सŸाा से हमेशा के लिए बाहर जाएगी। 2027 में भाजपा की ऐसी विदाई होगी। फिर कभी नहीं आएगी।

Have something to say? Post your comment
भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव

नई दिल्ली : भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही - अखिलेश यादव

आज ही के दिन अंतरिक्ष में शुरू हुआ था इंसानों का पहला स्थायी निवास, शाहरुख खान का भी है जन्मदिन

आज का इतिहास : आज ही के दिन अंतरिक्ष में शुरू हुआ था इंसानों का पहला स्थायी निवास, शाहरुख खान का भी है जन्मदिन

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें; लिखा- ‘एक नई जिंदगी का सफर शुरू हुआ

श्रीनगर: : उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें; लिखा- ‘एक नई जिंदगी का सफर शुरू हुआ

 आज ही के दिन पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा अलग राज्य बना, हिंदी भाषी क्षेत्रों को अलग करके हरियाणा का गठन किया गया,पंजाब को भी उसका वर्तमान स्वरूप मिला

आज का इतिहास : आज ही के दिन पंजाब के पुनर्गठन के बाद हरियाणा अलग राज्य बना, हिंदी भाषी क्षेत्रों को अलग करके हरियाणा का गठन किया गया,पंजाब को भी उसका वर्तमान स्वरूप मिला

 आज ही के दिन भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नई दिल्ली में उनके दो अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे उस समय प्रधानमंत्री पद पर थीं

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नई दिल्ली में उनके दो अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे उस समय प्रधानमंत्री पद पर थीं

आज ही के दिन लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था

आज ही के दिन ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भीषण सुपर साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई। हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग बेघर हुए

29 अक्टूबर का इतिहास : आज ही के दिन ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भीषण सुपर साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई। हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग बेघर हुए

आज ही के दिन भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ, वह स्वामी विवेकानंद की प्रमुख शिष्या और भारतीय शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्ती थीं

आज का इतिहास : आज ही के दिन भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ, वह स्वामी विवेकानंद की प्रमुख शिष्या और भारतीय शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्ती थीं

भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

पैदल सेना दिवस : भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

आज ही के दिन सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंची,  सैनिकों ने श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा और हमलावरों की बढ़त रोकने में अहम भूमिका निभाई

आज का इतिहास : आज ही के दिन सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंची, सैनिकों ने श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा और हमलावरों की बढ़त रोकने में अहम भूमिका निभाई

X