Hindi English Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की • AAP ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए घोषित किए 40 उम्मीदवार, धूरी से लड़ेंगे भगवंत मान • मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया • प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री • 24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल • जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां • सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

हिमाचल

More News

शिमला | प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

Updated on Saturday, October 31, 2026 08:19 AM IST

प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत सरकार ने शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाणा में विभिन्न पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि चमियाणा में विभिन्न विभागों की स्थापना, सुदृढ़ीकरण और युक्तिकरण करने के निर्णय का उद्देश्य अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने के राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा करना है।

इस निर्णय के तहत सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षण और क्लीनिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नए पदों के सृजन के साथ-साथ आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाना के अन्य विभागों में स्वीकृत मौजूदा पदों को स्थानांतरित करने और उनका पुनर्वितरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इनमें क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के तीन पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इसी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के दो पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
एनेस्थीसिया विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद और सीनियर रेजिडेंट के पांच पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जीआई सर्जरी) विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के चार पद स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह, रेडियो-डायग्नोसिस/रेडियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद और सीनियर रेजिडेंट के आठ पद स्वीकृत किए गए हैं। अन्य स्वीकृत पदों में डाइटीशियन का एक पद, सीएसएसडी सुपरवाइजर के दो पद और चीफ फार्मासिस्ट का एक पद शामिल है।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने सुरक्षा कर्मियों के 50 पद, सफाई कर्मचारियों के 50 पद, वार्ड अटेंडेंट के 50 पद, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और ब्लड बैंक के लिए लैब टेक्नीशियन के 5-5 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, आरोग्य मित्र के 4 पद, फिजियोथेरेपिस्ट के 2 पद, चालक के 3 पद और जेओए (आईटी) का एक पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने दो बसें किराये पर लेने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

शिमला : राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

शिमला : टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

शिमला : प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल

शिमला : 24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

केलांग : जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

शिमला : सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

धर्मशाला : नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

शिमला : मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

X