Hindi English Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की • AAP ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए घोषित किए 40 उम्मीदवार, धूरी से लड़ेंगे भगवंत मान • मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया • प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री • 24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल • जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां • सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

Updated on Saturday, October 31, 2026 13:18 PM IST

राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया।

राज्यपाल ने कहा कि भारत के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण और सशक्त भारत की नींव रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, प्रशासनिक दूरदर्शिता और राष्ट्रीय एकता जैसे आदर्श आज भी युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण और सामूहिक संकल्प से एक मज़बूत राष्ट्र की नींव रखी। उनका जीवन और आदर्श प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की प्रगति, सुरक्षा, एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय सेवा की मज़बूत भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 151वीं जयंती का आयोजन राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सरदार पटेल के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लें तथा समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

राज्यपाल ने लोगों से सद्भाव, परस्पर सम्मान और विविधता में एकता की भावना को मज़बूत करने तथा समृद्ध, विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श विकसित भारत की यात्रा में सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

शिमला : टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

शिमला : प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल

शिमला : 24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

केलांग : जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

शिमला : सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

धर्मशाला : नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

शिमला : मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

X