Hindi English Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की • AAP ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए घोषित किए 40 उम्मीदवार, धूरी से लड़ेंगे भगवंत मान • मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया • प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की • प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री • 24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल • जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां • सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

हिमाचल

More News

शिमला | 24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल

Updated on Saturday, October 31, 2026 08:15 AM IST

24 किस्तों में किसानों को लगभग 5,230 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : बिंदल

हिमाचल के 11 लाख किसानों को 220 करोड़ रुपये की सम्मान निधि : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला, 30 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर हिमाचल प्रदेश के लाखों छोटे एवं सीमांत किसानों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के लगभग 11 लाख किसानों के बैंक खातों में प्रति किसान 2,000 रुपये के हिसाब से कुल 220 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची है। यह प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को प्रदान की जा रही यह सहायता किसान कल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि योजना की 24 किस्तों के आधार पर प्रत्येक किसान को 48,000 रुपये की आर्थिक सहायता बनती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसानों को इन 24 किस्तों के माध्यम से अनुमानित 5,230 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि एवं बागवानी प्रधान राज्य है, जहां बड़ी संख्या में किसान छोटी जोतों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में खेती करते हैं। ऐसे किसानों के लिए सम्मान निधि की राशि खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होती है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से किसानों के खातों में प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान हितैषी दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना ने किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि एक ओर कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी देश के गरीब किसानों की सेवा और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय किसानों के कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

डॉ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के सभी लाभार्थी किसानों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान, समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

शिमला : राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

शिमला : टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने एआईएमएसएस चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

शिमला : प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

केलांग : जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर केलांग में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 से 15 नवंबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

शिमला : सुप्रीम कोर्ट से झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के अधिकारों से खिलवाड़ :सुमीत शर्मा

नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

धर्मशाला : नशा तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज करने के निर्देश

मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

शिमला : मतपत्रों से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार, अब किसे दोष देंगे राहुल गांधी : डॉ. राजीव भारद्वाज

X