Hindi English Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्री • सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरित शिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंह • संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा : डॉ. राजीव बिंदल • मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं • प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रदेश स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहल • 29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और करवा चौथ • 29 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन ज्वालामुखी में चल रही कार्तिक महात्मय व्रत कथा का दूसरा अध्याय • स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

हिमाचल

More News

शिमला | जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्री

Updated on Wednesday, October 28, 2026 18:10 PM IST

जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्री
आईजीएमसी शिमला और टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग खोले जाएंगेः मुख्यमंत्री
जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति की तिथि से मिलेंगे जीडीओ के लाभः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पीजी/एसएस नीति के प्रावधानों की समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने की सुविधा प्रदान की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेजिडेंट्स/ट्यूटर स्पेशलिस्ट की भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने, सेवा संबंधी मामलों में स्पष्टता लाने और राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने विभाग को पीजी/एसएस नीति में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए, ताकि इन-सर्विस जनरल ड्यूटी ऑफिसर्ज (जीडीओ) के लिए आरक्षित 66.6 प्रतिशत कोटे के तहत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, जिसमें पीजी (एमडी/एमएस) और पीजी (एमडीएस) भी शामिल हैं, में जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को पीजी करने की अनुमति मिल सके। उन्होंने कहा कि संबंधित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद इन चिकित्सा अधिकारियों को अपनी नियुक्ति अवधि से शेष अवधि जॉब ट्रेनी के रूप में सेवाएं देनी होंगी। उन्होंने पाठ्यक्रम अवधि के दौरान प्रदेश में उनके वेतन और अन्य लाभ के लिए भी उचित प्रावधान करने के निर्देश दिए।

श्री सुक्खू ने विभाग को पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से पीजी करने वाले चिकित्सकों को प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेजिडेंट्स/ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्त करने के प्रावधान करने के भी निर्देश दिए। ऐसी नियुक्तियां डायरेक्ट कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित 33.33 प्रतिशत कोटे के तहत एमबीबीएस और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की मैरिट के आधार पर की जाएंगी। इसके लिए लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा, जिला कांगड़ा में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति तिथि से जनरल ड्यूटी ऑफिसर्स (जीडीओ) को मिलने वाले सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को नियमितीकरण के लिए दोबारा परीक्षा देने से छूट प्रदान करने के विषय पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, स्पष्ट सेवा शर्तें और योग्य डॉक्टरों को पर्याप्त अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रमुखता से कदम उठा रही है।

श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पिछले चार वर्षों के दौरान अनेक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। प्रदेश के चार चिकित्सा संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है, जिससे मरीजों को प्रदेश के सरकारी संस्थानों में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धतियों से परिचित करवाने और उन्हें प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अपनाने के उद्देश्य से विदेशों में अनुभव प्राप्त करने के लिए एक्सपोजर विजिट पर भेज रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों की तुलना में केवल 35 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यरत थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर लगभग 80 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, सचिव (स्वास्थ्य) आशीष सिंहमार, प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रदीप ठाकुर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरित शिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंह

शिमला : सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरित शिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंह

संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा : डॉ. राजीव बिंदल

मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं

शिमला : मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं

प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रदेश स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहल

शिमला : प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रदेश स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहल

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री

शिमला : स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

शिमला : मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद

अपना बूथ सबसे मजबूत, संपर्क और संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : दर्शना सिंह

धर्मशाला : अपना बूथ सबसे मजबूत, संपर्क और संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : दर्शना सिंह

1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं

शिमला : 1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

शिमला : देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

X