Hindi English Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्री • सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरित शिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंह • संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा : डॉ. राजीव बिंदल • मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं • प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रदेश स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहल • 29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और करवा चौथ • 29 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन ज्वालामुखी में चल रही कार्तिक महात्मय व्रत कथा का दूसरा अध्याय • स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

हिमाचल

More News

शिमला | संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Wednesday, October 28, 2026 18:05 PM IST

*संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा : डॉ. राजीव बिंदल*

*भारत में बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस, घुसपैठियों के संरक्षण का आरोप : बिंदल*

*लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत हिमाचल में चार बड़ी पदयात्राएं, 1 नवंबर को शिमला में हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे अगुवाई*

*शिमला, 28 अक्टूबर 2026।* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश में अराजकता का वातावरण पैदा करने का प्रयास कर रही है। चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बजाय बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां पैदा करके सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सरकारें संविधान के अनुसार बनती और बदलती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर घूमने वाली कांग्रेस का इतिहास संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने का रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अलग संवैधानिक व्यवस्था, निर्वाचित सरकारों की बर्खास्तगी और 1975 में लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल लगाकर नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध लगाए गए और संविधान में व्यापक संशोधन किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विभिन्न कालखंडों में राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा दिया और कई गैर-कांग्रेसी सरकारों को समर्थन देकर बाद में गिराया।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाकर जनता में अविश्वास पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामरिक और विकास के क्षेत्र में मजबूत हुआ है, लेकिन कांग्रेस राजनीतिक हताशा में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

घुसपैठ के मुद्दे पर डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल वोट बैंक की राजनीति के कारण अवैध घुसपैठियों का संरक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के अधिकारों और मतदाता सूचियों की शुचिता की रक्षा आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि चुनावी प्रक्रिया में केवल पात्र नागरिकों के अधिकार सुनिश्चित किए जाएं।

डॉ. बिंदल ने घोषणा की कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में *‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान* के अंतर्गत चार प्रमुख पदयात्राएं आयोजित करेगी।

उन्होंने बताया कि पहली पदयात्रा *30 अक्टूबर को धर्मशाला* में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित होगी।

*1 नवंबर को शिमला* में पदयात्रा पुराने बस अड्डे से चौड़ा मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू वर्मा होंगे।

*4 नवंबर को मंडी* में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पदयात्रा होगी, जिसके संयोजक पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज होंगे। इसी दिन *हमीरपुर* में डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य नेता शामिल होंगे तथा रणधीर शर्मा कार्यक्रम के संयोजक होंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि इन पदयात्राओं का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली पर जनता के सामने सवाल उठाना है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग की भी निंदा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्री

शिमला : जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्री

सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरित शिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंह

शिमला : सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरित शिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंह

मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं

शिमला : मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं

प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रदेश स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहल

शिमला : प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के तहत प्रदेश स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पहल

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री

शिमला : स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

शिमला : मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद

अपना बूथ सबसे मजबूत, संपर्क और संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : दर्शना सिंह

धर्मशाला : अपना बूथ सबसे मजबूत, संपर्क और संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : दर्शना सिंह

1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं

शिमला : 1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

शिमला : देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

X