Hindi English Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
• स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण • मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद • अपना बूथ सबसे मजबूत, संपर्क और संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : दर्शना सिंह • 1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं • 28 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 28 अक्टूबर का इतिहास: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, भगिनी निवेदिता और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं • दैनिक राशिफल 28 अक्टूबर 2026, बुधवार , मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल • देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी • मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

हिमाचल

More News

धर्मशाला | अपना बूथ सबसे मजबूत, संपर्क और संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : दर्शना सिंह

Updated on Tuesday, October 27, 2026 18:45 PM IST

कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है : दर्शना सिंह

विकसित भारत 2047 के संकल्प में विकसित हिमाचल की भूमिका महत्वपूर्ण : दर्शना सिंह

देहरा, 27 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने देहरा में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित हिमाचल का निर्माण आवश्यक है और इस दिशा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

दर्शना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। “अपना बूथ सबसे मजबूत” के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद संगठन की सफलता के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।

दर्शना सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार को जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है” का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जनअपेक्षाओं को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज का मूल्यांकन कर रही है।

दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ समितियों को सक्रिय करें, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों से ही पार्टी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को विकसित भारत और विकसित हिमाचल के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री

शिमला : स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सुधार हो रहा हैः मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

शिमला : मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद

1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं

शिमला : 1 नवंबर को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि, 30 अक्टूबर को धर्मशाला तथा 4 नवंबर को हमीरपुर और मंडी में पदयात्राएं

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

शिमला : देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए

शिमला : मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए

शिमला : मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए

सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है प्रदेश सरकार: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शिमला : सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है प्रदेश सरकार: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

पालमपुर : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

X