Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | उद्योग मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए

Updated on Wednesday, September 16, 2026 19:55 PM IST

उद्योग मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए

हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 15वीं उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां सभी संबंधित विभागों को बल्क ड्रग पार्क से संबंधित कार्यों को तेजी प्रदान कर उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बल्क ड्रग पार्क परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को परियोजना से जुड़ी सभी गतिविधियों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा पार्क के त्वरित क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी टेंडरों का अविलंब क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यों की प्रगति की प्रभावी निगरानी करने और परियोजना के क्रियान्वयन से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण क्षेत्र को मजबूत करने और राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्क में निवेश की संभावनाओं का पता लगाने के लिए जल्द ही प्रमुख दवा निर्माण उद्योगों के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियों को इस परियोजना की ओर आकर्षित करने के महत्व पर बल दिया।

बैठक में बल्क ड्रग पार्क के कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न मामलों तथा संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को नियमित समन्वय बनाए रखने और परियोजना को तय समय सीमा के भीतर तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में उद्योग विभाग की प्रधान सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव वित्त विजयवर्धन, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा, भारत सरकार के फार्मास्युटिकल्स विभाग के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X