Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

हिमाचल

More News

शिमला | रामपुर में स्विफ्ट इन स्पोर्ट्स, डिवोटेड इन ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

Updated on Friday, September 11, 2026 15:12 PM IST

रामपुर में स्विफ्ट इन स्पोर्ट्स, डिवोटेड इन ड्यूटी मीट का भव्य आगाज
- वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची बोले, 2030 तक हिमाचल बनेगा आत्मनिर्भर
- कहा, इको टूरिज्म से होगा आर्थिक सुधार
- नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प, वन विभाग के खिलाड़ियों ने ली शपथ
- 124 इवेंट्स और 32 खेलों में एक हजार खिलाड़ी ले रहे भाग भाग लेंगे

रामपुर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को रामपुर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने किया। खेलकूल प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए केहर सिंह खाची ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालते ही हिमाचल प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लिया और आज इसका सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इसी दिशा में वन विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभाग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश वन विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजना इको टूरिज्म से भी हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी भी बेहतरीन हो रही है। केहर सिंह खाची ने कहा कि वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मेहनती हैं।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान से हिमाचल को और अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में काम करें। केहर सिंह खाची ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य के हरित आवरण को 32 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वनों की रक्षा करने वाले वन कर्मियों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आवश्यकता है। केहर सिंह खाची ने कहा कि वनों की रक्षा करने वाले कर्मचारी और फाइलों में व्यस्त रहने वाले अधिकारियों को खेल के माध्यम से अपना हुनर दिखाने का बेहतर मौका मिला है। वे खेल को खेल की भावना से खेलें। केहर सिंह खाची ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि केहर सिंह खाची ने मार्च पास्ट की सलामी ली। नशा मुक्त हिमाचल की शपथ के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ भी हुआ।

प्रतियोगिता के चेयरमैन एवं सीएफ रामपुर सीबी ताशीलदार और वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने स्वागत अभिभषण में मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पीपीसीएफ वाइल्ड लाइफ आलोक नागर, सीसीएफ अभिलाष दामोधरण, सभी वन मंडलाधिकारी, अतिरिक्त वन मंडलाधिकारी, वन परिक्षेत्राधिकारी, समेत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 124 इवेंट्स हैं और 32 खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

X