Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | विकसित भारत युवा नेता संवाद (VBYLD) 2027 का शुभारंभ विकसित भारत क्विज़ से चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत के लिए अपने विचार प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर

Updated on Wednesday, September 09, 2026 18:17 PM IST

शिमला, 9 सितंबर 2026 - विकसित भारत युवा नेता संवाद (Viksit Bharat Young Leaders Dialogue–VBYLD) 2027 का शुभारंभ *विकसित भारत क्विज़* के साथ हो गया है। यह पहल देश के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत करने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी।

इस संबंध में शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता को *श्री नवीन तंवर , विशेष सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग; श्री ध्रुव डोगरा, राज्य निदेशक, मेरा युवा भारत, हिमाचल प्रदेश; तथा श्री संजीव शर्मा, सहायक निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, शिमला* ने संबोधित किया।

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2027, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उस विजन के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से एक लाख युवा नेताओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिनका कोई पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।

यह कार्यक्रम एक पारदर्शी एवं योग्यता आधारित बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों की यात्रा *विकसित भारत क्विज़ से प्रारंभ होकर निबंध प्रतियोगिता, जिला स्तरीय चैंपियनशिप, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय विकसित भारत युवा नेता संवाद तथा राष्ट्रीय विकसित भारत युवा नेता संवाद* तक पहुंचेगी।

## 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कर सकते हैं भागीदारी

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के प्रथम चरण के रूप में *विकसित भारत क्विज़ 17 अगस्त से 30 सितम्बर, 2026 तक MY Bharat पोर्टल पर आयोजित किया जा रहा है।* इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।

क्विज़ में भाग लेने वाले शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागी, अधिकतम चार लाख प्रतिभागियों की सीमा के अधीन, अगले चरण *विकसित भारत निबंध चुनौती* के लिए चयनित होंगे।

इसके पश्चात प्रतिभागी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे।

## छह प्रमुख ट्रैक के माध्यम से युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2027 के अंतर्गत युवाओं को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए छह प्रमुख ट्रैक प्रदान किए गए हैं—

*विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, युवा उद्यमी चैलेंज तथा युवा संसद।*

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को नीति निर्माताओं, विषय विशेषज्ञों एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। विकसित भारत चैलेंज के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को *विकसित भारत @2047 के लिए अपने विचार एवं सुझाव माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का विशेष अवसर प्राप्त होगा।*

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2027 का राष्ट्रीय आयोजन *10 से 12 जनवरी, 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।*

पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश के युवाओं से विकसित भारत क्विज़ एवं VBYLD 2027 के विभिन्न ट्रैक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया, ताकि युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार एवं विचारों के माध्यम से विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X