Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | 500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरणः मुख्यमंत्री

Updated on Sunday, August 30, 2026 17:39 PM IST

300 डॉक्टर, 200 स्पेशलिस्ट डॉक्टर और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भर्ती करेगी सरकार
हमीरपुर में इसी सत्र से अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज आरंभ किया जाएगा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। इन मेडिकल कॉलेजों में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इस तरह की मशीनें अभी केवल दिल्ली के एम्स में ही उपलब्ध हैं। बिलासपुर के एम्स, लुधियाना और जालंधर जैसे शहरांे में भी इस तरह की सुविधाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं।

नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कांगू में आज जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक टैक्नोलॉजी की मशीनरी के आने से डायग्नॉस्टिक सेवाएं सुदृढ़ एवं सटीक होंगी और लोगों को तुरंत सही उपचार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के अलावा प्रदेश सरकार सभी 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां कर रही है, ताकि लोगों को घर के पास बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार 300 मेडिकल ऑफिसरों के अलावा 200 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां करने जा रही है। इसी कड़ी में नादौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में भी डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का शीघ्र ही शुभारंभ कर दिया जाएगा। यहां उत्तर भारत का पहला अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान खोला जाएगा। इस संस्थान में इसी वर्ष से दाखिले शुरू करनेे के लिए वाइस चांसलर को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब अलाइड हेल्थ सर्विसेज से संबंधित प्रोफेशनल्स हमीरपुर में ही तैयार किए जाएंगे।

क्षेत्रवासियों से जन स्वास्थ्य शिविर का भरपूर लाभ उठाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में नादौन और हमीरपुर के अन्य क्षेत्रांे में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांगू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया गया है। इसमें नए भवन का निर्माण किया जाएगा तथा बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्राइमरी स्कूल के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द ही आरंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद आज हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित सभी मुख्य क्षेत्रों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जा रही है।
इससे पहले, कांगू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसपी बलवीर सिंह, अन्य अधिकारी, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X