Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

मंडी | बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

Updated on Saturday, August 29, 2026 20:16 PM IST

मंडी जिले ने लगभग 993 हेक्टेयर में पौधे लगाने का कार्य पूरा किया

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत पौधरोपण एवं खेत तैयार करने (फील्ड प्रिपरेशन) संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित एचपी शिवा परियोजना प्रदेश के सात जिलों में क्रियान्वित की जा रही है।

उन्होंने परियोजना के तहत निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप किए जा रहे कार्यों तथा जुलाई 2026 में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निर्धारित कार्य-बिंदुओं एवं दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की।

बैठक में अवगत करवाया गया कि मंडी जिले ने लगभग 993 हेक्टेयर में पौधे लगाने का कार्य पूरा कर लिया है जोकि एचपी शिवा के सभी सात जिलों में सबसे ज्यादा प्रगति है।

बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और तय समय-सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत करवाया गया कि परियोजना के अंतर्गत मार्च 2027 तक 3,000 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक, लगभग 2,600 हेक्टेयर भूमि पौधे लगाने के लिए तैयार की जा चुकी है।

गत तीन वर्षों में इस परियोजना के तहत लगभग 9 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। जगत सिंह नेगी ने मौजूदा पौधारोपण सीजन के दौरान चल रहे पौधारोपण कार्यों की भी समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ क्लस्टरों में नर्सरियों से आपूर्ति किए गए पौधे तय तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं थे। बागवानी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लस्टरों में केवल तय तकनीकी मानकों को पूरा करने वाले पौधे ही लगाए जाएं।

उन्होंने पैनल में शामिल नर्सरी संचालकों को भी तय मानकों और गुणवत्ता के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप-निदेशकों को निर्देश दिए गए कि सप्लाई के दौरान संबंधित नर्सरी में एक अधिकारी तैनात किया जाए। यह अधिकारी प्लांटिंग मैटेरियल की गुणवत्ता और स्पेसिफिकेशन की निगरानी करेंगे साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि तय क्लस्टर तक सिर्फ बेहतर गुणवत्ता के पौधे ही पहुंचाए जाएं।

बैठक में अवगत करवाया गया कि पौधे लगाने के मौजूदा सीजन में, सितंबर 2026 तक लगभग 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

जगत सिंह नेगी ने धरातल पर पर कड़ी निगरानी, टेक्निकल स्पेसिफिकेशन का सख्ती से पालन और पौधे लगाने व उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया, ताकि परियोजना के लक्ष्यों को तय समय-सीमा के भीतर हासिल किया जा सके।

बैठक में बागवानी विभाग के निदेशक सतीश कुमार, एचपी शिवा परियोजना निदेशक समीर सिंह, संयुक्त निदेशक बागवानी कमल शील नेगी, प्रापण अधिकारी मनोज शर्मा और बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर एवं ऊना जिला के उप-निदेशक उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X