Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अपमान पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का कड़ा प्रहार—"तुष्टिकरण में अंधी कांग्रेस सरकार ने संसद व संविधान द्वारा मान्य राष्ट्रगीत का किया अनादर

Updated on Saturday, August 22, 2026 17:42 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अपमान पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का कड़ा प्रहार—"तुष्टिकरण में अंधी कांग्रेस सरकार ने संसद व संविधान द्वारा मान्य राष्ट्रगीत का किया अनादर"

राज्यसभा सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस सरकार और उसके विधायकों के आचरण पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि संसद द्वारा पारित व्यवस्थाओं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों द्वारा मान्य राष्ट्रगीत का विरोध कर कांग्रेस ने देवभूमि हिमाचल को शर्मसार किया है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा, "संसद द्वारा पारित नियमों और राष्ट्रीय मर्यादाओं के तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को जो सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, उसे मानने से हिमाचल की कांग्रेस सरकार साफ इनकार कर रही है। देश की आजादी का मूल मंत्र रहे 'वंदे मातरम्' से कांग्रेस को इतनी चिढ़ क्यों है?"

उन्होंने कड़ा सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी और उसकी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) देश के संविधान और सर्वोच्च संसद से भी ऊपर हैं? डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा, "हिमाचल प्रदेश विधानसभा एक गरिमामयी संवैधानिक संस्था है। वहां कांग्रेस के विधायकों ने संविधान की शपथ और संसदीय मर्यादाओं को ताक पर रखकर अपनी पार्टी की कार्यसमिति (CWC) के संकीर्ण राजनीतिक फरमान को प्राथमिकता दी। यह कृत्य सीधे तौर पर भारत के संविधान, संसद और लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला अपमान है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से धर्म और जाति के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। पार्टी की कार्यसमिति द्वारा राष्ट्रगीत के केवल दो छंद गाने का फैसला और अब विधानसभा में इसका खुला विरोध कांग्रेस के दोहरे चरित्र और राष्ट्रभक्ति के प्रति अनादर को उजागर करता है।

डॉ. कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों, सैनिकों और बलिदानियों की भूमि है। यहां का प्रत्येक नागरिक मातृभूमि के वंदन को सर्वोपरि मानता है। ऐसे में सत्ता के मद में चूर कांग्रेस सरकार का यह कृत्य प्रदेश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X