Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

हिमाचल

More News

शिमला | बदल रही रामपुर कालेज ग्राउंड की सूरत, वन विभाग लगा रहा हाइड्रोसीडिंग घास

Updated on Thursday, August 20, 2026 19:39 PM IST

- शुक्रवार यानी 21 अगस्त एक सप्ताह तक बंद रहेंगे मैदान के गेट

- वन विभाग ने आम जनता से की सहयोग की अपील
- 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चलते लिया निर्णय


शिमला। वन विभाग हिमाचल प्रदेश की वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के चलते अब पाटबंगला यानी पीजी कालेज रामपुर ग्राउंड की सूरत भी बदल रही है। सदियों से इस खेल मैदान की सुंदरता पर ग्रहण लगा था, अब वन विभाग ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता के सहयोग से इसकी सूरत बदलने का जिम्मा लिया है। इस मैदान को विभाग ने समतल किया और अब हाइड्रोसीडिंग तकनीक से घास उगाया जा रहा है, जिसे तैयार होने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार यानी 21 अगस्त से घास उगाने का काम शुरू होगा और ग्राउंड के दोनों गेट एक सप्ताह तक बंद रहेंगे, ताकि घास अच्छी तरह से उग सके। वन विभाग ने आम जनता से मैदान में प्रवेश न करने और मैदान के रखरखाव की अपील भी की है।
बता दें कि 11 से 13 सितंबर तक इस ग्राउंड में आयोजित होने वाली स्पोर्ट्स मीट के बहाने विभाग ने पाटबंगला खेल मैदान की सूरत बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि तय होते ही वन वृत्त रामपुर ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता के सहयोग से मैदान को समतल, सुंदर और स्वच्छ बनाने का काम शुरू किया। यही वजह है कि वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और कर्मचारियों की मेहनत के चलते आज इस खेल मैदान में सदियों बाद घास उगाने का काम भी शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशीलदार, वन मंडलाधिकारी गुरहर्ष सिंह समेत वन परिक्षेत्र अधिकारियों, उप वन परिक्षेत्र अधिकारियों वन रक्षकों, वन मित्रों और कर्मचारियों ने मैदान को समतल करने में बहुमूल्य योगदान दिया। ऐसे में अब आने वाले दिनों में यहां घास उगेगा और खेल प्रेमी उत्साहित होंगे।

बाक्स:
सफल आयोजन के लिए बनी 16 कमेटियां
वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन के लिए वन विभाग ने 16 कमेटियां गठित की हैं। जिसमें विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर वन मित्रों को जिम्मेवारियां सौंपी दी गई है। अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशीलदार ने बताया कि सभी कमेटियों को अपनी-अपनी जिम्मेवारियां तय कर दी हैं और वे प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बेहतरीन तरीके से अपनी भूमिका निभाएंगे।

कोटः
11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के मद्देनजर पाटबंगला मैदान में हाइड्रोसीडिंग तकनीक से घास उगाने का काम शुरू हो रहा है, इसे देखते हुए यह मैदान आगाम एक सप्ताह तक बंद रहेगा। हम आम जनता से अपील करते हैं कि मैदान के रखरखाव और इसे सुंदर बनाने में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग दें।

- सीबी ताशीलदार,
अरण्यपाल, रामपुर वन वृत्त।

Have something to say? Post your comment
नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

X